नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा गांव में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर डायन का आरोप लगा विष्णु परिडा (40) और उसकी पत्नी पुरगुन परिडा (35) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। जबकि मृत दंपती के एकमात्र बेटे लालू परिडा (13) उर्फ चाड़ा ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने पांचों आरोपियों जयपाल तिरिया, रोया राम पूर्ति, रघुनाथ तिरिया, बामन तिरिया और बुधराम तिरिया को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। मृतक के बेटे ने बताया- शनिवार शाम कुछ लोग घर पर पत्थर फेंक रहे थे। मां ने विरोध किया। सभी वहां से चले गए। रात करीब 7 बजे वापस घर आए और पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला। पति की हत्या होते देख पुरगुन ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से जख्मी कर दिया। इसके बाद घर से 200 मीटर दूर ले जाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rSraLc
via IFTTT
Comments
Post a Comment