Skip to main content

माफिया किंग के किरदार में नजर आएंगे अभिषेक

बॉलीवुड फिल्म कबाड़ द कॉइन में अभिषेक चौहान भी एक्टिंग करते नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह, जोया अफरोज, अतुल श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विवान कबाड़ी वाले की भूमिका में हैं। फिल्म 500 साल पुराने कॉइन से जुड़े किस्से पर आधारित है। फिल्म में पैसे और इंसान के बीच के संबंधों को दिखाया गया है।

वरदराज स्वामी के निर्देशन में बन रही फिल्म में शहर जूना बिलासपुर में रहने वाले प्रदीप चौहान के बेटे अभिषेक चौहान मदन माफिया किंग के किरदार में नजर आएंगे। अभिषेक फिल्म मांझी द माउंटेन मैन के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने शहर के बर्जेस स्कूल में की है। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने फिल्म इंस्टीट्यूट मुंबई नामित कपूर से डिग्री हासिल की है। पृथ्वी थियेटर को भी ज्वाइन किया है। कबाड़ द कॉइन से उनकी बहुत उम्मीदें हैं। अब वे शहर के लिए भी काम करना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abhishek will be seen in the role of Mafia King


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35qhDkZ
via

Comments