Skip to main content

गए साल की विदाई और नए के स्वागत में हुआ मानसगान

नरहरपुर के पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड में वर्ष 2020 की विदाई एवं वर्ष 2021 के स्वागत पर मानसगान कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। आयोजन समिति सदस्य व वार्ड पार्षद मुकेश संचेती, अल्का शर्मा, एन सी सोम, उमा श्रीमाली, चंद्रकिरण बघेल, आशा रावटे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सचेती ने कहा सामान्यतः 31 दिसंबर वर्तमान वर्ष की विदाई एवं नव वर्ष के स्वागत के लिए कई आयोजन होता है, लेकिन हमने अपने संस्कृति के अनुरूप अंग्रेज़ी नव वर्ष का स्वागत मानसगान के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा अर्चना कर स्वागत किया। आयोजन में ग्राम लिलवापाहर के मानस मंडली जय तारेशवर महादेव मानस मंडली एवं जय शंकर मानस परिवार चिखली जिला गरियाबंद दा्रा प्रस्तुति दी गई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक पंचूराम साहू, ज्ञान चंद संचेती, आनंद साहू, लक्ष्मण शुक्ला, मांडवी दीक्षित उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gone is the farewell of the year and the reception of the new man


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b4gwLx
via

Comments