Skip to main content

व्यापार विहार से शराब दुकान हटाने कलेक्टर से की गई मांग

व्यापार विहार से देशी व विदेशी शराब दुकान हटाने की मांग कलेक्टर से की गई है। मोहम्मद आसिफ भाभा ने ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा है कि अस्पताल के सामने देशी-विदेशी शराब दुकान हैं जहां कानून का स्पष्ट उल्लंघन हो रहा है। वहां थोक खाद्यान्न मंडी है और वयस्तता मार्ग है। वहां असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। इससे अस्पताल व मंडी जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध रूप से चखना दुकान चल रहा है और खुले मैदान में लोग शराब पीते हैं। शराब दुकान वहां से हटाया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mk1PcS
via

Comments