Skip to main content

सभी ब्लाक में दो इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुफ्त में स्टूडेंट्स को मिलेगी शिक्षा

जिला मुख्यालय में इंग्लिश मीडियम स्कूल का काम पूरा हो चुका है। डीईओ के मुताबिक 8 ब्लॉकों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए स्कूल का चयन किया गया है। इनमें जशपुर ब्लॉक के लिए बरगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी एवं केराडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतराटोली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा एवं सन्ना, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव, कोतबा एवं तमता इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसाबहार का चिह्नांकन किया गया है। नए स्कूलों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। 2021 में जिले में 8 ब्लॉकों में शुरू हो रहे इंगलिश मीडियम स्कूल में बच्चों को सरकारी स्कूल की तरह ही मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी। हिन्दी मीडियम के सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलने वाली सभी सु़विधाएं जैसे मुफ्त किताबें व गणवेश के साथ मध्यान भोजन यहां भी मिलेगा। स्कूल में सुविधाएं अधिक होंगी। सभी स्कूलों में बच्चोें के बैठने के लिए डेक्स बैंच उपलब्ध होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b0y37p
via

Comments