गांव तक सड़क बनने व नक्सली दहशत होने के बाद अब तुमकपाल जैसे नक्सल प्रभावित गांव में भी क्रिकेट प्रतियोगता आयोजित हो रही है। यहां हो रही टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जगदलपुर, सुकमा जिले की टीम भी यहां मैच खेलने पहुचेंगी।
तुमकपाल में मंगलवार को प्रतियोगिता के शुभारम्भ में कटेकल्याण ब्लॉक के सभी 26 सरपंचों ने पहुंचकर आयोजन की शुरुआत की। शृंगारिन बूढ़ी देवी के नाम से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मैच मारजुम और बड़ेगुडरा के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मारजूम की टीम ने 10 ओवर में 69 रन बनाए। जीत के लिए बड़ेगुडरा टीम 70 रन बनाने थे बड़ेगुडरा टीम 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरष्कार 50 हजार व शील्ड और द्वतीय पुरष्कार 30 हजार व शील्ड रखा गया है। तुमकपाल के ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता हो रही है, गांव का नाम सुनकर लोग डरते थे लेकिन अब जगदलपुर, सुकमा जिले की टीम भी तुमकपाल जैसे गांव में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38feE0C
via
Comments
Post a Comment