Skip to main content

बिना आरक्षण के पदोन्नति पर रोक लगाने की मांग

गर्वन्मेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन सहित सर्व आदिवासी समाज और आदिवासी युवा छात्र संगठन ने मंगलवार को आरक्षणविहीन नियमित पदोन्नति पर रोक लगाने सहित 5 सूत्रीय मांगों का सीएम और मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा है।
उन्होंने कहा है कि पदोन्नति में आरक्षण को बहाल करने ठोस कार्रवाई करने, पिंगुआ कमेटी के रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पहले रत्नप्रभा कमेटी के अध्ययन के लिए कर्नाटक भेजने और बाद में प्रतिवेदन तत्काल सौंपने, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और एकलव्य विद्यालय में अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग केा आरक्षण से वंचित करने विद्यालय को यूनिट मानकर शिक्षक-कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाकर राज्य स्तर पर आरक्षण देते नियमित भर्ती करने, पदोन्नति-सीधी भर्ती में जान बूझकर प्रावधानित नियमों का उल्लंघन करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने पर 7 साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना करने आदि मांगों को शामिल किया है। इस दौरान प्रकाश ठाकुर, गोवर्धन कश्यप, एमके राना, पांडु वट्टी, हीरा बघेल, बंशीधर बघेल, रामधर कश्यप, भोला मौर्य आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3niSq2j
via

Comments