Skip to main content

सीजी बोर्ड की परीक्षा अप्रैल के अंतिम हफ्ते में संभावित

सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं परीक्षाएं मई में होगी। इसके लिए पिछले दिनों शेड्यूल जारी किया गया। इसे लेकर अब दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड एग्जाम पर भी नजरें हैं।
बोर्ड एग्जाम में इस बार देरी होगी। इस महीने शेड्यूल जारी हो सकते हैं। संभावना है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह से परीक्षाएं हो सकती है। अफसरों का कहना है कि कोरोना काल में दसवीं-बारहवीं की पूरक परीक्षा पिछले साल नवंबर में हुई। यह परीक्षा ऑफलाइन ही हुई। पांच हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बने थे। पूरक के लिए छात्रों ने जहां से फार्म भरा था वहीं उन्हें परीक्षा देने की सुविधा दी गई थी। सब कुछ ठीक रहा। इसे देखते हुए ही आगामी बोर्ड एग्जाम यानी 2021 की परीक्षा भी पहले की तरह ही ऑफलाइन होगी। ऑनलाइन एग्जाम नहीं होगा। बोर्ड परीक्षा को लेकर इस महीने बैठक होगी। इसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा होगी। संभावना है कि परीक्षा का शेड्यूल व गाइडलाइन इस महीने जारी हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oas1EW
via

Comments