बस्तर जिले में कोरोना के वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है और वैक्सीन को रखने 54 कोल्ड चेन पाइंट और 60 वैक्सीनेशन सेंटरों का चयन कर लिया गया है।
इसके अलावा वैक्सीनेशन क ट्रायल भी कर लिया गया है अब सिर्फ वैक्सीन के आने का इंतजार है। सीएमएचओ आरके चतुर्वेदी ने बताया वैक्सीनेशन के लिए सबी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है कि जनवरी के अंत या फरवरी में वैक्सीन बस्तर पहुंच जाएगी।
टीकाकरण के लिए निजी डॉक्टरों का भी होगा पंजीयन : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में पहले चरण के कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट प्रैक्टिशनरों(िनजी डॉक्टरों) का पंजीयन होगा, जिसके लिए उन्हें आईडी प्रूफ देना होगा। प्रशासन ने अधिकारिक रूप से सूची तैयार की है, बावजूद कोई प्राइवेट प्रैक्टिशनर के छूट जाने पर 8 जनवरी तक उनसे पंजीयन करवाने सीएमएचओ दफ्तर के टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी मैत्री से संपर्क करने कहा है। ऑन स्पॉट पंजीयन की सुविधा नहीं दी गई है।
वो सब जो आप जानना चाहते हैं... यहां पढ़िए कोरोना वैक्सीन से संबंधित सारे सवालों के जवाब
सवाल - क्या कोरोना वैक्सीन सभी को एक साथ दी जाएगी?
-सरकार ने उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता पर वैक्सीनेशन के लिये चिन्हित किया है। पहले समूह में हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति और वे लोग जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं इसके बाद वैक्सीन को अन्य सभी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।
सवाल - क्या यह वैक्सीन सुरक्षित होगी क्योंकि इसे बहुत कम समय में बनाया गया है?
-सुरक्षा और प्रभाव के डेटा की जांच के आधार पर मंजूरी के बाद नियामक निकायों के बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
सवाल - क्या वैक्सीन लेना अनिवार्य है?
-कोरोना के लिए वैक्सीनेशन स्वैच्छिक है। हालांकि स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए कोरोना वैक्सीन की पूरी खुराक आवश्यक है।
सवाल - क्या कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति को भी वैक्सीन लेना आवश्यक है?
-पहले से संक्रमित होने के बावजूद वैक्सीन की पूरी खुराक लेना आवश्यक है क्योंकि यह एक मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने में मदद करेगा।
सवाल - क्या कोरोना (पुष्टि/संदिग्ध) संक्रमित व्यक्ति को भी वैक्सीन लगाया जा सकता है?
-संक्रमित व्यक्तियों को लक्षण खत्म होने के 14 दिन बाद तक वैक्सीनेशन स्थगित करना चाहिए क्योंकि वे वैक्सीनेशन स्थल पर दूसरों में वायरस फैलाने का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
सवाल - अभी कोरोना को लेकर कई वैक्सीन में से एक या एक से अधिक वैक्सीन कैसे चुनें?
- लाइसेंस देने से पहले ड्रग नियामक द्वारा वैक्सीन उम्मीदवारों के नैदानिक परीक्षणों से सुरक्षा और प्रभावकारी डेटा की जांच की जाती है। इसलिए सभी लाइसेंस प्राप्त कोरोना वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावकारी होंगे। हालांकि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पूरी सूची केवल एक प्रकार के वैक्सीन से पूरी होती है क्योंकि विभिन्न वैक्सीन विनिमेय नहीं है।
सवाल - कोरोना वैक्सीन को +2 से +8 डिग्री सेंटीग्रेड पर स्टोर करने और उन्हें आवश्यक तापमान पर करने की क्षमता हर जिले में है?
- दुनिया के सबसे बड़े प्रतिरक्षी करण कार्यक्रमों में से एक हमारे देश में चलता है, जो 2.6 करोड़ से अधिक नवजात शिशुओं और 1 करोड़ से अधिक महिलाओं के वैक्सीन जरूरतों को पूरा करता है। ऐसे में करीब-करीब देश के हर जिले में वैक्सीन को रखने की व्यवस्था मौजूद है।
सवाल - क्या भारत में इस्तेमाल किया जाने वाला वैक्सीन उतना ही प्रभावी होगा जितना दूसरे देशों में शुरू किया गया है?
- हां भारत में शुरू की गयी कोरोना वैक्सीन उतनी ही प्रभावी होगी जितनी अन्य देशों द्वारा विकसित वैक्सीन, वैक्सीन परीक्षणों के विभिन्न चरणों में इसकी सुरक्षा और प्रभावकारी सुनिश्चित करने के लिए की जाती है।
सवाल - अगर मैं वैक्सीनेशन के लिए योग्य हूं तो मुझे कैसे पता चलेगा?
- पात्र लाभार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से वैक्सीनेशन और उसके निर्धारित समय के बारे में स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा सूचित किया जाएगा।
सवाल - पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
- पंजीकरण के समय फ़ोटो के साथ नीचे उल्लेखित पहचान पत्र में से कुछ भी दिखाया जा सकता है आधार/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर-आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट/जॉब कार्ड/पेंशन दस्तावेज, स्वास्थ्य मंत्रालय के योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, महात्मा गांधी राष्ट्रीय योजना गारन्टी कार्ड(मनरेगा), सांसदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किये गए आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक/पोस्ट-ऑफिस द्वारा जारी पासबुक, केंद्र/राज्य सरकार/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड।
सवाल - क्या कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन प्राप्त कर सकता है?
- नहीं कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी साझा की जाएगी।
सवाल - यदि कोई व्यक्ति स्थल पर फ़ोटो आईडी दिखाने में असमर्थ है तो क्या उसे वैक्सीन लगाया जाएगा?
- फ़ोटो आईडी पंजीकरण स्थल पर पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है।
सवाल - वैक्सीनेशन की नियत तारीख के बारे में लाभार्थी को जानकारी कैसे मिलेगी?
- ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में अपने मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होगा।
सवाल - क्या लाभार्थियों को वैक्सीनेशन पूर्ण होने के बाद उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होगी?
- हां कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर, लाभार्थी को अपने मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होगा। वैक्सीन की सभी को खुराक देने के बाद एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी उनके मोबाइल पर भेजा जाएगा।
सवाल - क्या कोई निवारक उपाय और सावधानियां हैं जिसे स्थल पर पालन करने की जरूरत होगी?
- कोरोना वैक्सीन लेने के बाद आपको कम से कम आधे घण्टे तक वैक्सीन केंद्र में आराम करना चाहिए। यदि आपको बाद में कोई असुविधा या बेचैनी महसूस होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारी/एएनएम/आशा को सूचित करें। कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन याद रखें, जैसे कि मास्क पहनना, हाथ की सफाई और दूरी बनाए रखना। (6 फ़ीट या दो गज)
सवाल - कोरोना वैक्सीन से संभावित दुष्प्रभावों के बारे में क्या?
- सुरक्षा सिद्ध होने पर ही कोरोना वैक्सीन का उपयोग किया जाएगा जैसा कि अन्य वैक्सीन के साथ होता है कुछ व्यक्तियों में सामान्य दुष्प्रभाव, हल्का बुखार, दर्द आदि हो सकते हैं राज्यों को कोरोना वैक्सीन से संबंधित किसी भी दुष्प्रभाव से निपटने के लिये व्यवस्था शुरू करने कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hJ6GQG
via
Comments
Post a Comment