Skip to main content

दो महिलाओं के विवाद में पुरुष भी भिड़े, एक घायल

दो पड़ोसी महिलाओं की आपस मे लड़ाई झगड़ा करने के बाद महिलाओं के पति भी आपस में भीड़ गए। दो पक्षों में हुए मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार की शाम को वासुदेवपुर में रहने वाले अलिंद एवं तेजू के घर की महिलाओं ने किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रही थी। विवाद के दौरान ही दोनों पक्षों की महिलाओं ने आपस में ही मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद अनिंद के घर की महिलाओं ने तेजू के घर की महिलाओं के खिलाफ दुलदुला थाने में पहुंच कर मामला दर्ज करा दिया। तेजू को थाने में मामला दर्ज करा दिए जाने की सूचना मिलने पर सोमवार को तेजू भी दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उसे अलिंद मिल गया और रविवार को हुए विवाद की बात को लेकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iHU6Z
via

Comments