Skip to main content

प्रदेश सरकार की छवि खराब कर रहे हैं केंद्र और भाजपाई

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की छवि धूमिल करने के लिए भाजपा धान खरीदी को प्रभावित करने तरह-तरह की षड्यंत्र कर रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीद रही है।
20 लाख से अधिक किसानों से अभी तक 54 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी होने जा रही है। ऐसे में किसान विरोधी भाजपा और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की सरकार के 3 किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ में किसानों की धान खरीदी के नाम से राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है।
भाजपा की 15 साल की सरकार ने तो 15 लाख से भी कम किसानों से औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा। भूपेश सरकार नें इस साल 21 लाख 50 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है। कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। राजीव गांधी न्याय योजना के जरिए धान, मक्का और गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार की प्रोत्साहन राशि से किसान खुशहाल हुआ है। भाजपा निरंतर किसान विरोधी काम करने में लगी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L2M9ug
via

Comments