Skip to main content

ब्लॉकों में प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधाओं से लैस होंगे हमारे सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल

जिले के सभी ब्लॉकों में खुलने जा रहे सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर देंगे। बच्चों को मुफ्त में गुणवत्तायुक्त अंग्रेजी पाठ्यक्रम की शिक्षा देने के साथ-साथ स्कूल में मूलभूत सुविधाएं भी हिन्दी मीडियम स्कूलों से कहीं अधिक होगी।
सोमवार को कलेक्टर महादेव कावरे ने शिक्षा विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, संकल्प, अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्यों की बैठक लेकर जिले में सभी ब्लॉकों एवं नगर में प्रस्तावित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के अधोसंरचना के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आरईएस विभाग को सभी चिह्नांकित स्कूलों में विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों का सुदृढ़ीकरण करने के लिए कहा है। साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, क्लास रूम, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, बच्चों एवं स्टाप के बैठने के लिए फर्नीचर, साइकिल स्टैंड, इंडोर व आउटडोर आदि निर्माण कार्य को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 में कार्य को प्रारंभ किया जाना जरूरी है और 15 जून 2021 तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है ताकि स्कूल खुलने के लिए पूर्व इंग्लिश मीडियम स्कूल में सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

जिले में यहां खुलेंगे 10 इंग्लिश मीडियम स्कूल
जिले के सभी ब्लॉकाें में 10 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का चिह्नांकन किया गया है। इनमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी, कोतबा, सन्ना, कांसाबेल, पतराटोली दुलदुला, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक पत्थलगांव एवं बगीचा, शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हाईस्कूल फरसाबहार एवं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38gbPg1
via

Comments