मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण और जनसभा के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। सरकार सारी घोषणाओं पर अमल कर रही है फिर शराबबंदी क्यों नहीं की जा रही है, इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा शराब सामाजिक बुराई है इससे समाज को लड़ना पड़ेगा। सीएम ने कहा, सरकारी तंत्र के साथ सामाजिक संगठन, समूह जुटे तब कोरोना से लड़ाई जीत पाए, इसी तरह शराब के खिलाफ सभी को एकजुटता से लड़ना होगा।
कोरोना के दौरान जब सारी दुकानें बंद थीं तब हरियाणा पंजाब से शराब आती थी। बिहार में शराबबंदी के बाद तीन लाख लोग जेल में बंद हैं, हम इतने लोगों को नहीं ठूंस सकते हैं । गुजरात में बंदी के बावजूद शराब की घर पहुंच सेवा है, हम ऐसी स्थिति प्रदेश में नहीं चाहते हैं ।
सीएम ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, प्रदेश में नगरनार प्लांट अभी चालू नहीं हुआ है, कमीशन से पहले ही उसे केंद्र सरकार बेचने की तैयारी कर रही है । हमने कहा, केंद्र सरकार इसे बेचे मत, अगर नहीं चला सकती है तो राज्य सरकार को दे हम चला लेंगे। चावल नहीं लेने वाली स्थिति पहली बार देखी।
प्रधानमंत्री के संज्ञान में आने के बाद भी प्रदेश का चावल लेना शुरू नहीं किया गया है यह आश्चर्य की बात है। कोरोना वैक्सीन पर राजनीति की आशंका संबंधी प्रश्न पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, देश में एपिडेमिक एक्ट लागू है। केंद्र सरकार की जो गाइडलाइन रहेगी उसका हम भी पालन करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ms65Hw
via
Comments
Post a Comment