नगर पालिका अपने ही पैसों की वसूली नहीं कर पा रही है। नगर पालिका अंतर्गत नैला में प्रतीक्षा बस स्टैंड का निर्माण कराया है। इस बस स्टैंड में 16 दुकानें है। साल 2017 में इन सभी दुकानों का आवंटन स्थानीय व्यवसायियों को नीलामी के माध्यम से किया था, लेकिन दुकान लेने के बाद से अब तक किसी भी व्यवसायी ने एक रुपया का भुगतान पालिका को नहीं किया है।
वर्तमान में सभी दुकानदारों पर साढ़े पांच लाख रुपए बकाया है, लेकिन इसके लिए न तो पालिका ने नोटिस जारी किया है, और न ही उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं प्रीमियम की शेष राशि की भी वसूली पालिका के जिम्मेदार राजस्व अधिकारी दुकानदारों से नहीं कर सके हैं। नगर पालिका की जेब वर्तमान में खाली है।
पालिका के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं है। राजस्व वसूली में पालिका पीछे है। दिसंबर माह में सिर्फ 14 प्रतिशत राजस्व की ही वसूली हो पाई है। शेष बकाया वसूल करने तैयारी चल रही है। थोड़े समय पहले बकायादारों को नोटिस भी जारी कर दिया है, लेकिन इसमें प्रतीक्षा बस स्टैंड के किसी व्यवसायी का नाम नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X2dgYL
via
Comments
Post a Comment