Skip to main content

दूसरे शहरों की गाड़ियों का चालान भेजने में दिक्कत इसलिए कैमरे में ट्रैफिक नियम तोड़ते दिखने के बावजूद जुर्माना नहीं

राजधानी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली सीजी-04 सीरीज की गाड़ियों को चौराहों पर लगे कैमरे में देखकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सिग्नल तोड़ने या नियम उल्लंघन करने पर 15 मिनट के भीतर गाड़ी के मालिक के मोबाइल पर ई-चालान भेज दिया जा रहा है। मैसेज के बाद जुर्माना जमा करने के लिए रोज फोन किए जा रहे हैं। पुलिस के जवान घरों में चालान की कॉपी भी छोड़ रहे हैं, जबकि दूसरे शहरों और राज्यों की सीरीज वाली गाड़ियों को कैमरे में नियम तोड़ने देखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पुलिस के हाईटेक सिस्टम में कैमरे के फुटेज में सिर्फ रायपुर की सीरीज वाली गाड़ी खोजी जाती है। पड़ताल में पता चला है कि रायपुर को छोड़कर किसी भी दूसरे शहर या राज्यों में ई चालान भेजने का कोई सिस्टम ही नहीं बनाया गया है। पुलिस कोरियर या पोस्ट द्वारा ही दूसरे शहरों में ई-चालान भेज सकती है। पुलिस को इसका खर्च खुद उठाना होगा। पुलिस के पास इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं है। इस वजह से कार्रवाई ही नहीं की जा रही है। हालांकि पिछले साल पुलिस ने 14,774 गाड़ियों का ई-चालान किया है। उनसे एक करोड़ रुपए वसूला गया है। इसमें से 90 फीसदी गाड़ियां रायपुर की है। 10 फीसदी गाड़ियां बाहर की है। उसमें जिनका गाड़ी नंबर अपडेट है या आरटीओ में मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन है। डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि ज्यादातर चालान उन गाड़ियों का किया जा रहा है, जिनका मोबाइल नंबर अपडेट है। या उनका एड्रेस रायपुर है।
क्योंकि पुलिस दो तरह से ई-चालान कर रही है। इसमें मोबाइल पर मैसेज करने के साथ फोन के जरिये सूचना देना है। इसके अलावा गाड़ी नंबर से एड्रेस निकालकर पुलिस के जवान खुद घरों में चालान छोड़कर आते हैं।

इन गाड़ियों पर ज्यादा चालान
आईटीएमएस में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों वाहनों को फुटेज निकालकर गाड़ी नंबर से नाम, पता और मोबाइल नंबर चेक किया जाता है। एड्रेस अधूरा होने पर पुलिस उन गाड़ियों का चालान नहीं करती है। पुलिस के अनुसार 2016 के बाद की गाड़ियों पर ज्यादा कार्रवाई हो रही है। क्योंकि नई गाड़ियों के रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस सीधे उन नंबरों पर मैसेज भेजती है या कॉल कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेब्रा क्रासिंग पर खड़ी एमपी सीरीज की कार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rXtYa9
via

Comments