Skip to main content

गंगालूर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कुछ नक्सलियों के घायल होने का दावा

जिले के गंगालूर थाना के हिरमागोंडा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। नक्सली खुद को कमजोर पड़ता देख मौके से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल से जवानों ने तीर धनुष, भरमार बंदूक सहित अन्य सामान बरामद किया है।
एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना गंगालूर से जिला पुलिस बल, कोबरा 210 तथा सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सोमवार को हिरमागोंडा की ओर निकले थे, वापसी के दौरान मंगलवार की सुबह जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले।
इलाके में सर्चिंग के दौरान भरमार बंदूक, तीर धनुष के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री जवानों ने बरामद किया है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ की पूरी जानकारी जवानों के वापस लौटने पर ही मिल पाएगी। इससे पूर्व भी 22 दिसंबर को पामेड़ के कोटमपल्ली क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई थी जिसमें नक्सली भाग खड़े हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police-Naxalite encounter in Gangalur, claim some Naxalites injured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/395eKXV
via

Comments