Skip to main content

खुड़मुड़ा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा में सोनकर परिवार के चार सदस्य रोहित, दुलारी बाई, बालाराम और कीर्तिन की हत्या के मामले में शनिवार को छग सोनकर समाज के पदाधिकारी राज्यपाल से मिले। अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह खुड़मुड़ा में चार लोगों का शव मिला था। दो लोगों की गला दबाकर हत्या की गई थी। जबकि एक के सिर पर वार किया गया था।

वहीं कीर्तिन के सिर पर सिलबट्‌टा मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस वजह से अब मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी के कराई जाए। ज्ञापन की प्रति समाज ने पीएम, गृह मंत्री, सीएम समेत अन्य लोगों को भी भेजी है। न्याय दिलाने गुहार लगाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bjEt1E
via

Comments