नव वर्ष के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने मोहल्ले की महिलाओं के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें बुजुर्ग महिलाएं, युवा पीढ़ी और बच्चे बच्चियों ने भी भाग लिया। जीतने वाली महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
महिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ शिल्पा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है एक तरफ जहां महिलाएं दिनभर सिर्फ परिवार के सदस्यों का ध्यान रखती हैं और खुद के लिए समय नहीं दे पातीं तो हमारा उद्देश्य यही है कि महिलाएं खुद के लिए समय निकालें। इसके बाद दंत चिकित्सक होने के नाते डॉ. शिल्पा ने सभी महिलाओं को निशुल्क दंत परामर्श भी दिया और उनकी परेशानियों का हल बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, शहर उपाध्यक्ष सुब्रत राय, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र राठौर, आशुतोष पांडे, बब्बू दहिया, रितेश गोयल के साथ महिला कांग्रेस की पूर्व पार्षद गीता गुप्ता, प्रवक्ता डॉ शिल्पा देवांगन, सरिता देवांगन, यूथ मीडिया प्रभारी अभिलाषा, अरुणा मीनू आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35aKfie
via
Comments
Post a Comment