Skip to main content

एयरपोर्ट का होगा विस्तार, जल्द होगा सर्वे

हवाई सेवा के संचालन के बाद अब अगले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एयरपोर्ट का सर्वे होगा। कलेक्टर रजत बंसल ने अफसरों की बैठक ली। जगदलपुर से हवाई सेवा की शुरुआत के बाद अब फ्लाइट पर भी विस्तार देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में यहां सुविधाओं का विस्तार करने की जरूरत उन्होंने बताई। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट निर्माण के विशेषज्ञ जल्द ही सर्वे शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट को वित्तीय रूप से मजबूत करने के लिए इसे स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करने पर जोर दिया। एयरपोर्ट में बस्तर के हस्तशिल्प कलाओं के प्रदर्शन के साथ ही इसके विक्रय के लिए भी स्टॉल की व्यवस्था करवाने कहा। उन्होंने कहा कि बेलमेटल, कांस्य शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, सीसल शिल्प, मृदा शिल्प, कोसा वस्त्र सहित अन्य पारंपरिक सामानों की बिक्री के लिए भी व्यवस्था देने कहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट के रखरखाव और निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, ईई पीडब्ल्यूडी राजीव बत्रा, एयरपोर्ट डायरेक्टर केके भौमिक सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/395QQM4
via

Comments