Skip to main content

पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद पर दो लोगों ने मिलकर युवक पर किया चाकू से हमला, घायल

पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद पर दो लोगों ने मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। करबला निवासी शुभम प्रजापति व उसका साथी सूरज खटिक सुबह करीब 10 बजे लेनदेन के विवाद के चलते करबला निवासी रमन खटिक से गाली गलौज कर रहे थे। इसी बीच सूरज ने रमन को पीछे से पकड़ लिया और शुभम ने चाकू से वार कर दिया।

रमन पल्टा तो उसके कुल्हे में चाकू घस गया। उसे गंभीर हालत में सिम्स में लाया गया। डॉक्टर बृजेश पटेल ने बताया कि इमरजेंसी में ऑपेशन हुआ। खून काफी बह गया था। जिस हथियार का उपयोग हुआ था वह काफी बड़ा था। यदि अस्पताल लाने में जरा भी देर होती तो जान बचाना कठिन था। पहुंचा तो ऑपरेशन थियेटर खाली था जिससे समय पर ऑपरेशन हो गया। इसमें डॉक्टर राधिका केडिया और जूनियर एनस्थेटिक तिवारी मेडम मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two men jointly attacked a young man with a knife on an old money transaction dispute, injured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xs89By
via

Comments