Skip to main content

हड़ताल खत्म होने से बनने लगे अब जाति प्रमाण पत्र

करीब दो हफ्ते से चल रही पटवारियों की हड़ताल से परेशान होने वाले लोगों की मुश्किलें अब मंगलवार से कम हो जाएंगी। सबसे ज्यादा परेशानी जाति, आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र बनाने वालों को हो रही था। पटवारियों के हस्ताक्षर से जारी होने वाले सामान्य प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। जमीन रिकार्ड के ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर करने से भी पटवारियों ने इंकार कर दिया था। राज्यभर के पटवारी रायपुर में जुटे और हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है। संघ का कहना है कि मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से मिले ठोस आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। जो पटवारी अपने दफ्तर में मिलते भी हैं तो वे हड़ताल खत्म होने के बाद आना कहकर लोगों को लौटा देते हैं। अब सभी अपने हल्कों में लोगों से मिलेंगे। प्रदेशभर के पटवारी चाहते हैं कि वरिष्ठता के आधार पर पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाए, विभागीय जांच के बिना किसी भी पटवारी पर एफआईआर न हो, महंगाई और स्टेश्नरी के लिए 2000 रुपए हर महीना भत्ता दिया जाए, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल भत्ता दिया जाए, मुख्यालय निवास की बाध्यता खत्म हो, अतिरिक्त हलके के प्रभार के लिए मूल वेतन का 50 प्रतिशत राशि भत्ते के तौर पर देने के साथ ही वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pEvEmX
via

Comments