Skip to main content

कोंडागांव में जवानों ने बरामद किया 7 किलो का आईईडी

पुलिस और आईटीबीपी कैंप हड़ेली की संयुक्त टीम ने बीडीएस की सहायता से धुर नक्सल प्रभावित अंचल मर्दापाल थाना क्षेत्र के ग्राम एरंडवाल और एहकली के मध्य कच्चे मार्ग पर 7 किलो वजनी पाइप बम बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से एरंडवाल और एहकली के मध्य कच्चे मार्ग पर संदिग्ध वायर दिखने की सूचना मिलने पर एसपी सिद्वार्थ तिवारी के निर्देश व कमांडेंट आईटीबीपी 41वीं वाहिनी पवन सिंह के मार्गदर्शन में मर्दापाल थाना, बीडीएस की टीम और आईटीबीपी कैंप हड़ेली द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर संदिग्ध स्थल से वायर डेटोनेटर सहित 7 किलो वजनी पाइप बम सुरक्षित तरीके से बरामद कर डिस्पोज किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Soldiers recovered 7 kg IED in Kondagaon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/351Bmr8
via

Comments