16 जनवरी से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए दुर्ग जिले के जिला अस्पताल, पाटन, नगपुरा और बैकुंठधाम स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर और शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को भी चुना गया है। यहां सौ-सौ हितग्राही कुल 500 को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इन सबकी सूची तैयार हो गई है।
पहली सूची में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नाम
पहले दिन के वैक्सीनेशन के बनी सूची में स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, एमपीडब्ल्यू, नर्स, फार्मासिस्ट और डॉक्टरों को शामिल किया है। इसमें 50 से ज्यादा उम्र वाले कर्मियों के साथ ही कोमार्बेलिटी जैसे बीपी, शुगर से पीड़ित कर्मी भी हैं।
5 स्थानों पर होगा 500 लोगों का वैक्सीनेशन
ध्यान देने वाली बात यह कि पहले दिन के वैक्सीनेशन में निर्धारित संख्या 500 से 501 नहीं होगी। बात साफ है कि कोई भी किसी अप्रोच वाले को वैक्सीन नहीं लगवा पाएगा। हेल्थ केयर वर्करों में उन्हीं को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिनके नाम पहले से तय हैं।
आज की बैठक में वैक्सीनेशन पर चर्चा
सेंट्रल गवर्नमेंट से जारी प्लान के बाद जिला टीकाकरण अधिकारी ने रविवार को सभी वैक्सीनेटर्स की बैठक बुलाई है। इसमें 16 जनवरी के कोरोना वैक्सीनेशन और 17 जनवरी के पोलिया टीकाकरण पर चर्चा होगी। केंद्रों में सावधानी बरतने के संबंध में होगी चर्चा।
जिले में 118 पॉजिटिव मिले, चार की हुई मौत
शनिवार को जिले में 118 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे मरीजों की संख्या 23,835 हो गई है। शुक्रवार तक 21,482 की रिकवरी और 580 की मौत होने एक्टिव मरीजों की संख्या 1555 रह गई। शनिवार को पहले से भर्ती 4 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
केंद्रों में हेल्थ वर्करों को लगाएंगे टीका
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए हम जिला अस्पताल, सीएचसी पाटन, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, पीएचसी नगपुरा और बैकुंठधाम में कैंप करेंगे। पहले 100-100 हेल्थ केयर वर्करों का वैक्सीनेशन होगा।
डॉ. सुदामा चंद्राकर, जिला टीकाकरण अधिकारी, दुर्ग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hV8ru8
via
Comments
Post a Comment