जामुल में शराब पीने के लिए पत्नी ने 50 रुपए नहीं दिए तो पति ने उसके सिर पर सब्बल मारकर हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। खुदकुशी करने के लिए पहले गले पर रस्सी का फंदा बनाकर लटका लेकिन रस्सी टूट गई। फिर खुद को चोटिल किया। हाथ की नस काट ली। आखिर में जिस सब्बल से पत्नी के सिर पर वार किया था,उसी से खुद के सिर पर चोट पहुंचा ली। घायल हालत में वह अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा।
पड़ोसियों ने उसे घायल हालत में बैठा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवान ने पति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। जामुल पुलिस के मुताबिक शाम करीब 5 बजे हत्या की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो अनिता (35) का शव घर के कमरे में पड़ा हुआ था। उसका पति राजकुमार पटेल (42) घायल हालत में बैठा हुआ था। कमरे में खून के निशान थे। टीम ने घायल को इलाज के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bo3sRm
via
Comments
Post a Comment