Skip to main content

जिले में अब तक 33854 मिट्रिक टन धान की खरीदी

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत अभी तक 33854.8 मिट्रिक टन क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिसमें 3 लाख 37 हजार 924 मोटा धान तथा 623 क्विंटल पतला धान सम्मिलित है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए सभी 19 धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। इसी के अनुरूप सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है।
कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ फसल उत्पादन कर अपने फसल की वाजिब दाम मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए जैतालूर निवासी किसान सीताराम मांझी कहते हैं कि राज्य शासन ने 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन करने का निर्णय लेकर किसानों के लिए अपनी संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए बारदाना उपलब्ध होने से धान विक्रय करने में आसानी हुई। उन्होंने अवगत कराया कि अभी 40 क्विंटल धान लैम्पस सोसायटी में विक्रय किये हैं। इसी तरह भैरमगढ़ निवासी किसान बीनू नाग ने बताया कि सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था करने से किसानों को सहुलियत हो रही है। बारदाना की पर्याप्त सुलभता के फलस्वरूप किसान भी धान विक्रय करने के लिए उत्साहित हैं, उन्होंने अभी तक 27 क्विंटल धान विक्रय करने की बात कहते हुए पुनः 30 क्विंटल धान लैम्पस सोसायटी में बेचने की बात कही।
जिले में धान खरीदी को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस दिशा में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही राजस्व, खाद्य विभाग सहित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, मार्कफेड के अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों पर धान खरीदी, उठाव सहित बारदाने की उपलब्धता आदि की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
33854 metric tonnes of paddy purchased so far in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L8K8wF
via

Comments