Skip to main content

साल के पहले दिन आए 14 नए केस

पिछले दो दिन में जिले में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसमें गुरुवार को 9 तथा नए साल के पहले दिन शुक्रवार को 14 मरीजों की पहचान हुई। साल के अंतिम दिन कांकेर शहर के कई वार्डो में पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि इसके पहल तक कांकेर शहर में मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक से दो के बीच ही थमी हुई थी।
शहर में मिले पॉजिटिव मरीजों में एक जवाहर वार्ड निवासी ग्रामीण सहकारी बैंक का कर्मचारी व आमापारा निवासी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बायो मेडिकल इंजीनियर भी शामिल है। बैंक कर्मचारी उमरादाह शाखा में पदस्थ है। दोनों मरीजों को भोजन का स्वाद व गंध नहीं आने तथा हल्की सर्दी होने की शिकायत थी। जिसके चलते जांच कराने पर दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों अभी होम आइसोलेशन में है। बैंक कर्मी के अनुसार वे कुछ दिन पूर्व बाहर होटल में भोजन किए थे। उनका बाहर अन्य कहीं आना जाना नहीं है। आशंका है वहां किसी संक्रमित के सपंर्क में आने से संक्रमित हो गए। जबकि बॉयोमेडिकल इंजीनियर के अनुसार वे अस्पतालों में विजिट करते रहते हैं। जहां किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में ही पदस्थ बरदेभाटा निवासी कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। उदयनगर निवासी एक वकील भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

  • 6152 - कुल पॉजिटिव
  • 123 - कुल एक्टिव


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pHprXi
via

Comments