प्रदेश में 10 जनवरी से फिर अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं। रात का तापमान लगातार गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने से उत्तर से हवा आएगी। इससे पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान कम हुआ है, लेकिन रात के तापमान में डेढ़ से ढाई डिग्री बढ़ोतरी हुई है। राजधानी के कई इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की बौछारें भी पड़ीं। प्रदेश के सभी जिलों में ठंड गायब है। राजधानी में रात का तापमान 20.5 डिग्री रहा, जो जनवरी में अब तक सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा। दिन का तापमान 3.2 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री पर आ गया। सुबह से बादल छाने व 9 बजे के आसपास बौछारें पड़ीं। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे इसलिए दिन का तापमान गिर गया।
अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.2 व पेंड्रारोड में 14.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार से छह डिग्री ज्यादा रहा। जगदलपुर में 19.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था। दूसरी ओर राजनांदगांव में दिन का तापमान 33.5 डिग्री पर चला गया, जो सामान्य से 11 डिग्री ज्यादा था। पिछले सप्ताहभर से पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ठंड कम हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर से हवा आनी बंद हो गई थी। दक्षिण-पूर्वी हवा के कारण नमी आ रही थी। इस कारण बादल छा रहे थे। 10 जनवरी से उत्तर से हवा आनी शुरू होगी और रात का तापमान गिरने लगेगा।
| स्थान | अधिकतम | न्यूनतम |
| रायपुर | 28.6 | 20.5 |
| माना | 28.2 | 20.6 |
| बिलासपुर | 30 | 19.4 |
| पेंड्रारोड | 30.1 | 14.8 |
| अंबिकापुर | 27.3 | 15.2 |
| जगदलपुर | 30.7 | 19.5 |
| दुर्ग | 29 | 18.2 |
| राजनांदगांव | 33.5 | 18 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rZOI17
via
Comments
Post a Comment