पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव बिष्टुपुर चैंबर भवन में 22 दिसंबर की सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक होगा। इसी दिन मतदान के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार काे नामांकन फाॅर्म भरा गया। इस दाैरान सोनारी के अशोक मोदी, मानगो के शिव प्रकाश शर्मा व साकची से सांवरमल अग्रवाल ने फाॅर्म भरा। नामांकन पत्र की जांच और प्रकाशन 16 दिसंबर को होगी।
नामांकन वापसी 17 दिसंबर शाम 4 से 7 बजे तक होगा। इसी दिन शाम 7.30 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। नामांकन भरने की पूरी प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी संतोष अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, विजय खेमका की देखरेख में संपन्न हुआ। इस पूरे नामांकन प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि तीनाें प्रत्याशियाें में से सांवरमल व शिव प्रकाश शर्मा ने दाे-दाे सेट ताे अशाेक माेदी ने पांच सेट फाॅर्म भरा।
बेहतर स्कूल स्थापित करने का प्रयास
चुनाव मैदान में खड़े शिव प्रकार शर्मा ने कहा कि शहर में सभी समाज का अपना एक बेहतर स्कूल है। मारवाड़ी समाज का काेई भी बड़ा स्कूल नहीं है। ऐसे में समाज का नेतृत्व करने का जब माैका मिलेगा ताे अंग्रेजी माध्यम का बेहतर समाज की ओर से स्कूल खाेलेंगे। वहीं दूसरे प्रत्याशी अशाेक माेदी व सांवरमल अग्रवाल ने भी समाज काे नई ऊंचाई पर ले जाने और सभी काे साथ लेकर काम करने का भराेसा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3afxZQP
via IFTTT
Comments
Post a Comment