साहेबगंज में हत्या के जिन दाे आराेपियाें काे पकड़कर पुलिस दाेपहर में सफलता की कहानी सुना रही थी, वहीं दाेनाें आराेपी शाम को पुलिस की जीप लेकर भाग निकले। सोमवार दाेपहर 1.30 बजे एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रांगा थाना पुलिस हत्या के मामले के दो अभियुक्ताें को राजमहल न्यायालय में प्रस्तुत करने जा रही थी, इसी दौरान चकमा देकर दो आराेपी जीप लेकर फरार हाे गए।
काेर्ट से कुछ दूर जाकर दाेनाें ने जीप छाेड़ दी और राजमहल स्टेशन की तरफ भागे। दाेनाें काे पकड़ने के लिए जिले की सीमाओं पर चाैकसी बढ़ा दी गई है। दुमका के डंगाल पाड़ा निवासी आकाश कुमार और रसिकपुर के अंजन कुमार को गिरफ्तार किया था। सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद दाेनाें काे जेल भेजा जाना था। काेर्ट के सामने गाड़ी खड़ी कर पुलिसकर्मी चाय पी रहे थे। इसी दौरान दोनों आराेपी ड्राइवर को नीचे गिरा दिया और जीप लेकर फरार हो गए।
पत्नी पर संपत्ति का दबाव बनाने पर बहनाेई की हत्या
पुलिस के अनुसार, पत्नी पर संपत्ति का दबाव बनाने पर चचेरे साले ने बहनोई की हत्या कर दी थी। शव काे गुमानी नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्याकांड काे सुलझाते हुए बताया कि हत्या करने वाले चचेरे साले ने एक पुराने मामले में खुद को काेर्ट में आत्मसमर्पण कर दुमका जेल में है। दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया था, परे चकमा देकर फरार हाे गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gvk4Y4
via IFTTT
Comments
Post a Comment