Skip to main content

Jharkhand daily news

सड़क दुर्घटना में घायल 45 वर्षीय मुन्ना अंसारी की मौत इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। वह धनवार थाना क्षेत्र के लालबाजार गांव के रहने वाले यूसुफ अंसारी का पुत्र था। बताते चले कि बीते शनिवार देर शाम करीब सात बजे खोरीमहुआ चौक स्थित टेलर (सिलाई) दुकान बंद कर अपनी साइकिल वापस घर जा रहा था। इसी बीच इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले नारायण रजक के पुत्र दिलीप रजक ने अपनी बाइक से साइकिल सवार मुन्ना अंसारी को ठोकर मार दिया था।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रेफरल अस्पताल धनवार में प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया था। शनिवार की रात स्वजन उसे बेहतर इलाज के लिए रांची लेकर जा रहे थे। जहां रास्ते में टाटी झरिया के पास एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई।

इस बाबत मृतक की पत्नी रेहाना खातून ने बताया कि उसके पति कपड़ा सिलाई-कढ़ाई का काम कर उसका तथा मां-पिता व बच्चों का भरण पोषण करता था। घटना के बाबत धनवार थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के शिकायत पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

सड़क हादसे में बेंगाबाद के युवक की सूरत में मौत

बेगाबाद थाना क्षेत्र के गोराडीह निवासी सहोदर राय के 35 वर्षीय पुत्र मनोज राय की सुरत में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार को कारखाना से काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। बता दें कि मनोज राय अपने पीछे पुत्र, पुत्री सहित पत्नी छोड़ गए हैं। इस घटना पर बदवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सचिन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

चतरो में बाइक के धक्के से वृद्ध घायल

जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के पास रविवार शाम को एक बाइक की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान इसी थाना क्षेत्र के चतरो निवासी कोकिल स्वर्णकार (60) बताया गया। लोगों ने घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धनवार थाना में रोते-बिलखते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gqd9PS
via IFTTT

Comments