तपाेवन काॅलाेनी के रहनेवाले काेयला ट्रांसपाेर्टर मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ साेनू से रंगदारी मांगने के मामले में सरायढेला पुलिस पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह व शेखर तिवारी काे नाेटिस का तामिला करा दिया है। मामले में अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, हर्ष सिंह से भी पूछताछ के लिए पुलिस नाेटिस देगी।
17 अक्टूबर काे भगवती ट्रांसपाेर्ट के संचालक मिथिलेश की शिकायत सरायढेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, हर्ष सिंह, शेखर तिवारी के अलावा दाे अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने, मारपीट और जबरन घर में घुसने काे आराेप है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gxPf4W
via IFTTT
Comments
Post a Comment