Skip to main content

Jharkhand daily news

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने जमशेदपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का अस्पताल खोलने की मांग की है। उपायुक्त और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले मे गंभीरता से कार्रवाई करने का अनुराेध किया। इसमे कहा गया है जमशेदपुर मजदूरों का शहर है।

छोटी-बड़ी दर्जनों कंपनियां हैं, जिसमें लाखों मजदूर काम करते हैं। इन मजदूरों का करोड़ों रुपया ईएसआईसी के खाते में जमा होता है, ऐसे में पूर्वी सिंहभूम जिले में मजदूरों के लिए ऑपरेशन समेत तमाम इलाज की बेहतर सुविधायुक्त अस्पताल खोला जाना चाहिए। इससे यहां के मजदूर वर्ग के लोगों को काफी लाभ होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hdZUSQ
via IFTTT

Comments