Skip to main content

Jharkhand daily news

मनिका थाना क्षेत्र स्थित दोमुहान पुल के पास सोमवार को सड़क किनारे छिपाकर रखे गए 9 केन बम को सुरक्षाबलों ने बरामद किया। बरामद केन बमों में दो 3-3 KG व सात 2-2 KG के हैं। केन बम जिला पुलिस व सीआरपीएफ 133 बटालियन की टीम ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान ढूंढ़ा। रांची से आई बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी केन बम को डिफ्यूज कर दिया गया। सुरक्षाबलों के अनुसार, नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए केन बम को छिपाकर रखा था।

बम को निष्क्रिय करने के दौरान रांची-मेदनीनगर जाने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल से थोड़ी दूर पर रोक दिया गया था। इससे वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई थी। बरवाडीह डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि सोमवार को पुलिस लगातार दोमुहान, देवबार समेत आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चला रही थी।

रांची से आई बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी केन बम को डिफ्यूज कर दिया गया।

बताते चलें कि बम मिलने वाली जगह से ठीक आगे 2008 में माओवादियों ने विस्फोट कर पुलिस की एक जीप उड़ाई थी। इस घटना में मनिका थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बम को निष्क्रिय करने के दौरान रांची-मेदनीनगर जाने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल से थोड़ी दूर पर रोक दिया गया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lSbLqn
via IFTTT

Comments