Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रमोशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते ही राज्य प्रशासनिक सेवा, सचिवालय सेवा और पुलिस सेवा सहित लगभग दर्जन भर विभाग के अफसरों-कर्मचारियों का प्रमोशन अटक गया है। गुरुवार को जेपीएससी तीसरे बैच के 163 अफसरों की प्रोन्नति पर विचार किया गया। प्रथम व द्वितीय बैच के भी कुछ छूटे हुए अधिकारियों की प्रोन्नति पर सहमति बनी। 140 अफसरों को प्रोन्नति देने का फैसला हुआ।

इसी तरह उप सचिव से संयुक्त सचिव, पीपीएस से सीनियर पीपीएस में भी चार अधिकारियों को प्रोन्नति देने पर सहमति बन गई थी, लेकिन विस की विशेष समिति की बैठक में निर्णय के बाद फैसले पर रोक लग गई। थर्ड बैच के अधिकारियों की नियुक्ति 2010 में हुई थी। नियमानुसार अाठ साल बाद पद रिक्त रहने की स्थिति में इन्हें बेसिक ग्रेड से जूनियर सलेक्शन ग्रेड (एसडीओ रैंक) में प्रोन्नति दिए जाने का प्रावधान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34IPKEB
via IFTTT

Comments