Skip to main content

Jharkhand daily news

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मुड़ला पहाड़ के समीप स्थित कुएं में रविवार की देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद छलांग लगा दी। मृतक का नाम टुनटुन शर्मा है। वह मजदूरी करता था।

कुएं में युवक के छलांग लगाए जाने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी पूरी रात शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। लेकिन, सोमवार की सुबह कुआं से शव को बाहर निकालने में सफलता मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gMU5v4
via IFTTT

Comments