Skip to main content

Jharkhand daily news

जमशेदपुर झारखंड का 5वां तंबाकू मुक्त शहर घोषित किया गया है। उपायुक्त कार्यालय में जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वयक समिति की बैठक में धूम्रपान मुक्त घोषणा समारोह का आयोजन किया था। इसमें डीसी ने जमशेदपुर को 5वां धूम्रपान मुक्त शहर घोषित किया है। मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने धूम्रपान मुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए व डीसी ने जिला को धूम्रपान व तंबाकू मुक्त बनाने की अपील की।

डीसी ने कहा- शहर को धूम्रपान मुक्त शहर घोषित कर काफी प्रसन्नता हो रही है व अभियान में सरकारी महकमा के साथ सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम होगी। सार्वजनिक स्थल सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक सड़क, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। डीसी ने छापामार दस्ते को शैक्षणिक संस्थानों के सौ गज के अंदर तम्बाकू की बिक्री पर रोक लगा कार्रवाई का आदेश दिया।

धूम्रपान मुक्त घोषणा पत्र पर किया हस्ताक्षर

तम्बाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सीड्स के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने समारोह में बताया कि राज्य सरकार एवं सीड्स के द्वारा 24 जिलो में चलाए जा रहे तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम कोटपा की विभिन्न धाराओ के अनुपालन की स्थिति जानने के लिए राज्य स्वास्थ्य मिशन के द्वारा समय-समय पर स्वतंत्र एजेंसी से अनुपालन सर्वेक्षण कराया जाता है। इसी आधार पर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर लगाए गए प्रतिबंध का अनुपालन कराने वाले जिलों को तंबाकू मुक्त शहर अथवा जिला घोषित किया जाता है। रांची, बोकारो, सरायकेला-खरसावां व खूंटी धूम्रपान मुक्त जिला घोषित हो चुके हैं।

अगला लक्ष्य टोबैको फ्री डिस्ट्रिक्ट बनाने का होगा

डीसी ने अपील की- धूम्रपान मुक्त शहर के बाद अब हमको जिले को तम्बाकू मुक्त जिला बनाने की मुहिम शुरू करनी है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। शहर को स्मोक फ्री जिला बनाने का अभियान 2014 से ही चलाया जा रहा है। छह साल के बाद शहर को धूम्रपान मुक्त होने का गौरव प्राप्त हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jamshedpur becomes tobacco-free, 5th city of Jharkhand, announced in meeting of Tobacco Control Coordinator Committee


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3phfjVc
via IFTTT

Comments