चारा घोटाले में सजायाफ्ता और रिम्स में इलाज करा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद की तबीयत में एक बार फिर गिरावट आ गई है। उनका शुगर लेवल बढ़ गया है। इसका किडनी पर असर पड़ रहा है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है, लेकिन हालत स्थिर है।
उनका इलाज कर रहे डाॅ. उमेश प्रसाद ने बताया कि अभी ताे लालू की स्थिति ठीक है, लेकिन किडनी कभी भी चाैथे स्टेज पर पहुंच सकता है। वह डायलिसिस के रेड लाइन पर हैं और कभी भी उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। लालू प्रसाद रिम्स डायरेक्टर के केली बंगले में रहकर इलाज करा रहे थे। हाल ही में उन्हें फिर पेईंग वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ac6I1B
via IFTTT
Comments
Post a Comment