Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड राज्य अतिरिक्त अांगनबाड़ी सेविका सह पाेषण सखी कर्मचारी संघ ने उपायुक्त काे पत्र देकर मानदेय बढ़ाने की मांग की है। संघ की प्रदेश महासचिव पार्वती साेरेन, जिला अध्यक्ष डिम्पल चाैबे और सचिव रक्षा कुमारी राय ने बताया कि सभी अतिरक्त आंगनबाड़ी सेवा की नियुक्ति चार वर्ष पूर्व स्नातक स्तर पर हुई थी। उन लाेगाें काे अब भी मात्र तीन हजार रुपए ही मानदेय दिया जा रहा है, जाे कम है।

इतनी कम राशि में परिवार चलाना भी मुश्किल है। उन्हाेंने बताया कि वे सभी मानदेय बढ़ाने की गुहार मुख्यमंत्री से भी लगा चुकी है। उन लाेगाें ने उपायुक्त से सरकार द्वारा अति कुशल मजदूराें के लिए निर्धारित मानदेय कम-से-कम 1384 रुपए देने की मांग की है। डीसी से मिलने वालाें में अंजू कुमारी,अंजलि कुमारी, ज्याेति कुमारी, सुशीला आदि थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WBQcA7
via IFTTT

Comments