कोकर चौक के समीप रहने वाले मानसिक रूप से बीमार युवक रविवार की सुबह चौक से आने-जाने वाले वाहन सवार पर पत्थर चलाते हुए भला-बुरा कहा, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को पकड़ा। उसे रस्सी से बांधकर थाना ले जाया गया।
माता-पिता थाना पहुंचे और रिनपास में भर्ती कराने की बात कही। रिनपास में कोरोना जांच कराने की बात कहते हुए भर्ती नहीं लिया और वापस भेज दिया। रविवार होने से सदर अस्पताल में कोरोना जांच नहीं हो पाई, जिसके बाद युवक को उसके घर भेज दिया गया। घर में भी युवक ने कुंडी लगाकर परिजनों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने बंद कुंडी को खुलवाया गया। देर रात तक पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K4yqmd
via IFTTT
Comments
Post a Comment