Skip to main content

Jharkhand daily news

पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग आठ महीने के कोरोना काल में डुमरिया प्रखंड (सीएचसी) पहली बार रविवार को कोरोना मुक्त हो गया है। 20 दिसंबर को जिला प्रशासन के आंकड़े में इसका उल्लेख है। कोरोकाल में पहली बार 13 दिनों में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। कोरोना से पिछली मौत 7 दिसंबर को हुई थी। उसके बाद किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

जिले में रविवार को 1570 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 15 नए मरीज मिले हैं व कुल संक्रमिताें की संख्या 17310 है। दूसरी ओर 15 मरीज ठीक होकर घर गए। एक्टिव केस की संख्या 226 है। एक सप्ताह पहले जिले में 190 एक्टिव केस थे, अभियान चलाकर सैंपल जांच के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले के शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 186 संक्रमित हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 40 संक्रमित मरीज हैं।

मुसाबनी 24 घंटे रहा कोरोना फ्री, एक नया संक्रमित मिला

पूर्वी सिंहभूम जिला का मुसाबनी प्रखंड (सीएचसी) पहला कोरोना मुक्त क्षेत्र होने का गौरव प्राप्त किया है। 18 दिसंबर को मुसाबनी क्षेत्र लगभग 24 घंटे तक कोरोना फ्री रहा लेकिन कोलकाता से आए एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद क्षेत्र एक बार फिर संक्रमित हो गया है। विशेषज्ञों ने कहा- कोरोना अभी टला नहीं है, ऐसे में लोगों को खुद जिम्मेदार रहना होगा। मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बीमारी से बचाव कर सकते हैं।

बाहर कम निकलते हैं ग्रामीण, संक्रमण कम

ए मजीएम मेडिकल काॅलेज के पूर्व प्रिंसिपल सह बायोकेमेस्ट्री के प्रोफेसर डाॅ. एसी अखौरी ने कहा कि शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या कम रही है। इसका मुख्य कारण ग्रामीणों का घर से कम निकलना है। शहरी क्षेत्र के लोग भी अगर अनावश्यक रूप से घर से निकलना बंद कर दें, यदि किसी जरूरी काम से निकलें तो मास्क का प्रयोग करें ताे अगले एक महीने जिला कोरोना फ्री हो सकता है।

जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। मुसाबनी प्रखंड (सीएचसी) क्षेत्र भी 18 दिसंबर को कोरोना मुक्त हुआ था। 20 दिसंबर को डुमरिया कोरोना मुक्त रहा है। लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया है। आम लोगों में आई जागरूकता की वजह से मरीज कम हुए पर खतरा अब भी बरकरार है।
- डॉ. साहिर पाल, जिला सर्विलांस पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dumaria block became corona free, for the first time in 8 months, there was no death for 13 days, 190 patients a week ago


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34vPhWa
via IFTTT

Comments