Skip to main content

Jharkhand daily news

करीब 25 किलोमीटर से उल्टी दौड़ती आ रही मालगाड़ी मंगलवार देर शाम चक्रधरपुर रेल मंडल के विमलगढ़ स्टेशन पर दूसरी मालगाड़ी से टकराकर बेपटरी हो गई। मालगाड़ी की 22 बोगियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रेलवे के अफसरों के मुताबिक बरसावां स्टेशन पर मालगाड़ी को इंजन से जोड़ा जा रहा था। जैसे ही इंजन बोगी से टकराया, ढलान होने के कारण बोगियां पीछे लुढ़कने लगी।

देखते ही देखते बिना इंजन की मालगाड़ी ने करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। इसी तरह 25 किमी दौड़ते हुए विमलगढ़ स्टेशन पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी से जा टकराई। मालगाड़ी के कई डिब्बे दूसरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। रेलवे ट्रैक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। देर रात तक वहां राहत और बचाव कार्य चल रहा था। हालांकि इस लाइन पर मालगाड़ियां ही चलती हैं, इसलिए यात्री ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accident in Chakradharpur division, 22 bogies damaged, goods train without engine running 25 km, collided with another goods train


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M4STZ3
via IFTTT

Comments