Skip to main content

Jharkhand daily news

रेलवे क्वार्टरों में अवैध कब्जा कर रह रहे लाेगाें के खिलाफ रेलवे ने मंगलवार से अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले दिन डायमंड क्रॉसिंग रेलवे कॉलोनी को खाली कराने की कवायद शुरू की गई। आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने डायमंड क्राॅसिंग पहुंच कब्जाधारियों से क्वार्टर खाली करवाया गया।

कब्जाधारियों से क्वार्टर खाली करवाया गया

डायमंड क्रॉसिंग कॉलोनी में लगभग 215 रेलवे क्वार्टर ऐसे हैं जिनमें रेल कर्मचारी के बजाए बाहरी लोग कब्जा कर रह रहे हैं। रेलवे मुख्यालय की ओर से क्वार्टराें पर कब्जाधारियों कर रहे लाेगाें काे हटाने संबंधित पत्र मिलने के बाद धनबाद रेल मंडल ने इंजीनियरिंग विभाग से पूरे रेल मंडल के क्वार्टरों का सर्वे कराया था। सर्वे पूरा होने के बाद कब्जाधारियों की सूची जारी की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the first day, the Diamond Crossing Rail Colony Quarters were made encroachment-free, the drive to remove the occupants from the Rail Quarters started


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wlefmw
via IFTTT

Comments