जुगसलाई थाना क्षेत्र के महतोपाड़ा रोड स्थित हाजी एजाज अहमद के मकान में दूसरे तल्ले पर बने चप्पल गोदाम में मंगलवार की दाेपहर 2.30 से तीन बजे के बीच भीषण आग लग गई। हाजी एजाज अहमद की जुगसलाई फाटक के पास शू गार्डेन नामक जूता दुकान है। मकान के निचले हिस्से में परिवार रहता है। इधर, 10 मिनट के अंदर आग ने विकराल रूप ले लिया। जिस मकान में आग लगी, उसकी छत पर दो युवक फंसे थे। इस दाैरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए सीढ़ी पर जाकर दूसरे तल्ले का दरवाजा तोड़ा और बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए।
खबर मिलने पर टाटा स्टील की दाे और झारखंड सरकार की तीन दमकल काे जुगसलाई फाटक से महतोपाड़ा रोड तक संकरी गली होने से पहुंचने में आधा घंटा लग गया। दमकल की गाड़ियाें ने पहुंचकर आग पर शाम छह बजे तक पूरी तरह काबू पाया। स्थानीय युवकों ने भी दीवार पर चढ़कर दमकल की गाड़ी की पाइप लेकर आग बुझाने में मदद की। इस दौरान लाेगाें की भीड़ जुट गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 200 मीटर की दूरी पर भी उसकी धमक दिखाई दे रही थी।
दो दमकल का पानी खत्म
जुगसलाई में आग बुझाने के लिए पहुंची दो सरकारी दमकलों में पानी खत्म हो गया। दोनों को दोबारा पानी लाने के लिए भेजा गया। वहीं, टाटा स्टील की दमकल ने पहुंचकर आग बुझाने का काम किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IWAqN0
via IFTTT
Comments
Post a Comment