Skip to main content

Jharkhand daily news

डिमना लेक पर पिकनिक मनाने गए 40 व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने व मास्क नहीं पहनने के आरोप में हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में कोविड की जांच के बाद जमानत पर रिहा किया गया। उनमें एक महिला भी थी। महिला की कोविड टेस्ट डिमना लेक पर ही कराया गया। निगेटिव पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया जबकि 39 लोगों को बस से बिष्टुपुर स्थित एमएनपीएस स्कूल में बनाए गए कैंप जेल में लाया गया, जहां कोविड की जांच की गई। जांच में सभी निगेटिव पाए गए।

सभी के खिलाफ वैश्विक महामारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर निजी मुचलका पर रिहा किया गया है। सिटी एसपी सुभाष जाट व एसडीओ नीतीश कुमार सिंह की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने डिमना लेक पर करीब एक घंटे तक जांच अभियान चलाया। जिले के 10 पिकनिक स्पाट पर दंडाधिकारियों की तैनाती की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
40 arrested for going to Dimna Lake Picnic, released after investigation in Camp Jail, all reports negative


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aAxpgx
via IFTTT

Comments