Skip to main content

Jharkhand daily news

तेल विपणन कंपनियों ने 15 दिन के भीतर दूसरी बार रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। जमशेदपुर सहित राजधानी में अब 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 700 रुपए का पड़ेगा। इससे पहले 2 दिसंबर को भी रसोई गैस के दाम 50 रुपए ही बढ़ाए गए थे। इसे मिलाकर रसोई गैस 100 रुपए महंगी हो चुकी है।

30 नवंबर के बाद से अब तक दामों में 14.28% वृद्धि

कॉमर्शियल सिलेंडर भी 36 रुपए हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने 5 किग्रा वाले रसोई गैस के छोटू सिलेंडर के दाम भी 18 रुपए बढ़ाए हैं। व्यावसायिक उपयोग वाले 19 किग्रा के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की ही बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 1397.00 रुपए की जगह 1433.00 रुपए में मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oX67VO
via IFTTT

Comments