Skip to main content

Jharkhand daily news

डीएसई इंद्रभूषण सिंह ने सीबीएसई स्कूलाें से सत्र 2021-21 में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम के तहत ही शुल्क वृद्धि पर कोई निर्णय करने की अपील की है। उन्हाेंने साथ ही कहा कि जल्द ही जिला प्राथमिक शिक्षा समिति की बैठक आयाेजित कर योग्य स्कूलों को कक्षा 8 तक मान्यता देने का प्रयास किया जाएगा। वे डीएवी काेयलानगर स्कूल में सहाेदया कॉम्पलेक्स के धनबाद चैप्टर की बैठक में बाेल रहे थे। उन्हाेंने आरटीई के तहत 8वीं कक्षा तक मान्यता के संबध में स्कूलों की परेशानी को ध्यानपूर्वक सुना और इस संबंध में डीसी से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

इससे पहले डीईओ प्रबला खेस के साथ डीएसई ने बैठक की शुरुआत कराई। धनबाद चैप्टर के चैयरमैन डाॅ केसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वाइस चेयरपर्सन शाेभा सिन्हा, टीके सिन्हा और जुबिन दास समेत सभी सदस्य सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्य माैजूद थे। बैठक में सीबीएसई ट्रेनर के रूप में सुमित्रा महाजन और सुरजीत ने भी स्कूल प्राचार्यों को जरूरी जानकारियां दीं।

डाॅ केसी श्रीवास्तव ने कहा कि आए दिन अवांछित बयानाें से शिक्षक समाज आहत हाेता है। यह भी कहा कि स्कूल के प्राचार्याें पर विभागीय स्तर पर इतना काम नहीं साैंपा जाना चाहिए। डीईओ ने प्राचार्यों के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। साथ ही सहोदया से भी पंचायत स्तर पर सीबीएसई स्तरीय सरकारी विद्यालयों की भी माॅनिटरिंग की अपेक्षा जताई। डीएसई ने एक बार फिर सभी स्कूलाें के प्राचार्याें काे आरटीई के तहत कमजोर व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन के संबध में जानकारी दी। कहा कि जल्द ही बीपीएल की अनुदान राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

बैठक में सभी स्कूल के प्राचार्यों ने स्कूलाें की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाने की भी जानकारी दी। स्कूलों के अनुसार, अभिभावक स्कूलों में मासिक शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। डीएसई ने अभिभावकों से अपील की कि वे सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों में जाकर अपने बच्चों का बकाया मासिक शुल्क जमा करें। तभी शिक्षकाें और कर्कियाें काे वेतन दिया जा सकेगा। धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sahodaya Complex signs signs of increasing fees, DSE said, take decision under rules, efforts will be made to recognize eligible schools up to class 8


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mHbyqp
via IFTTT

Comments