नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के फैकल्टी के रूप में डॉ दिव्येंदु मजुमदार का डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में चयन काे लेकर उठे विवाद मामले में वनांचल डेंटल कॉलेज सहित सभी आरोपियों को सीबीआई अदालत से क्लीन चिट मिल गई है।
सीबीआई नई दिल्ली की राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद वनांचल डेंटल कॉलेज, मुख्य आरोपी डॉ दिव्येंदु मजुमदार, एनपीयू के वीसी डॉ फिरोज अहमद सहित इस केस के सभी आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए 21 दिसंबर 2020 को सभी को आरोप मुक्त कर दिया। ज्ञात हो कि वर्ष 2015 में एनपी विश्वविद्यालय में डॉक्टर दिव्येंदु मजूमदार के डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में चयन में धांधली की शिकायत पर सीबीआई द्वारा मुकदमा दर्ज कर मामले में गढ़वा के वनांचल डेंटल कॉलेज को भी आरोपी बनाते हुए जांच के दायरे में शामिल किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hhRGZL
via IFTTT
Comments
Post a Comment