ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार काे न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री नीचे है, अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली। दिनभर धूप खिली रही, शाम में कनकनी का एहसास हुआ। माैसम विभाग के आंकडे पर नजर डालें ताे सबसे न्यूनतम तापमान सुबह 3 से 5 बजे के बीच रिकाॅर्ड किया गया। हालांकि तापमान में गिरावट के बाद भी पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ठंड कम है। माैसम विभाग के रांची केंद्र की मानें ताे ठंड बढ़ने की मुख्य वजह माैसम का साफ हाेना है।
24 के बाद बदलेगा माैसम
माैसम विभाग की मानें ताे बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहा है, इससे 24 से मिजाज बदलेगा। जमशेदपुर समेत राज्य के कई हिस्साें में हल्के बादल छाएंगे। ठंड से थाेड़ी राहत मिलेगी। बादल पुन: छंटते पारा फिर से नीचे गिरेगा।
डिमना में भीड़ अधिक पार्किंग में हुई दिक्कत
रविवार काे शहर के प्रमुख पिकनिक स्पाॅट पर लाेगाें की भीड़ रही। पार्काें के बंद हाेने से लाेग शहर के बाहर रुख कर रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ डिमना में रही। लाेगाें ने नाैकायन का मजा लिया व जमकर मस्ती की। दाेमुहानी, सतनाला डैम, नरवा पहाड़ पर भी भीड़ रही। डिमना में भीड़ अधिक होने से पार्किंग की जगह कम पड़ रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nBtDHG
via IFTTT
Comments
Post a Comment