Skip to main content

Jharkhand daily news

ईसाई समाज के घरों में प्रभु यीशु के जन्मदिन मनाने को लेकर उत्साह का माहौल है। यीशु गुरुवार की रात जन्म लेंगे। घरों में क्रिसमस ट्री सज गए हैं। बुधवार को बधाई गीत बजने लगे। उत्सव को लेकर शहर के चर्च रोशनी से जगमगा गए हैं। चर्चों में गोशाला बनकर तैयार है। वहीं, कई लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं। लेकिन, इस बार कोरोना के चलते क्रिसमस का जश्न फीका रहेगा। इस बार न तो मिडनाइट सर्विस होगी न ही चर्चों में भीड़ रहेगी। बल्कि इस बार दिखावे की जगह गरीबों की सेवा कर क्रिसमस मनाया जाएगा। इसके अलावा घर-घर में प्रभु यीशु का संदेश देने और जरूरतमंदों को कपड़े, खाद्य सामग्री, मिठाई बांटने में कई संगठन योगदान दे रहे हैं।

भीड़ से बचने के लिए दो बार होगी आराधना

शहर के अधिकतर चर्चों में भीड़ से बचने के लिए शाम 6.30 से रात 8.30 बजे तक विशेष आराधना होगी। गोलमुरी सेंट जोसेफ चर्च में सबसे ज्यादा लोग आराधना में शामिल होते हैं। लेकिन कोरोना से बचाव और भीड़ अधिक न हो इसलिए फादर ने दो बार आराधना करने का फैसला लिया है। इसमेे सभी लोग शामिल भी हो सकेंगे।

बाजारों में रही भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी

बुधवार को बाजारों में ईसाई समुदाय के लोग नए कपड़े, केक सहित पकवानों के सामान खरीदते दिखे। ईसाई बहुल क्षेत्रों में आकर्षक सजावट की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There will be neither midnight service in the churches, nor will there be crowds, people of Christian community will celebrate this time by serving the poor.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34FgiGy
via IFTTT

Comments