टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को कर्मचारियों के नाम पत्र लिखा है। इसमें एन चंद्रशेखरन ने कंपनी के सभी कर्मचारियों को कोरोना के दौरान निभाए गए साथ के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- वर्ष 2020 कंपनी के लिए कठिन काफी कठिन रहा और हम बाकी दिनों को भी बिना किसी परेशानी के साथ खत्म करने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल उथल-पुथल और मनोवैज्ञानिक दबाव के साथ बीता।
पत्र में मशहूर फुटबॉल कोच पॉल बेयर ब्रांयट के शब्दों को दोहराते हुए कहा है कि जीतने के लिए इच्छाशक्ति जरूरी नहीं, बल्कि हमेशा जीतने के लिए इच्छाशक्ति के साथ तैयार रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। चंद्रशेखरन का कहना है कि कोविड 19 महामारी ने पूरी दुनिया को बुरी तरह से प्रभावित किया। इसने हमारे जीवन में कई तरह के बदलाव लाए। महामारी के कारण कई परिवारों को दर्द और नुकसान हुए। ऐसे परिवारों के साथ मेरी गहरी सहानुभूति है।
टाटा प्रोजेक्टर के तहत कोविड जांच परीक्षण में कंपनी को सफलता
चेयरमैन ने कहा कि महामारी ने चिकित्सा, शहरी नियोजन, वास्तुकला और अनगिनत क्षेत्र में प्रगति के नए रास्ते खोले। हमने वरीय टीम नेतृत्व के साथ इस चुनौती को तार्किक पूर्ण तरीके से सामना किया। वन टाटा प्रोजेक्ट के तहत हम कोविड जांच का परीक्षण विकसित करने में सपल रहे। हालांकि, चुनौतियों से काफी सीखने को मिला। दुनिया का हर देश अभी टीका विकसित करने की कोशिश में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KwaDMl
via IFTTT
Comments
Post a Comment